कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बांदीपोरा में बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों को कमजोर करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली की मांग का समर्थन करते हुए लोकतंत्र की मजबूती की बात कही।