नगर पालिका द्वारा रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान और रेहड़ियां जब्त किए जाने के बाद प्रभावित रेहड़ी धारक जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा से मिले। मगोत्रा ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए प्रशासन से बात कर उनका सामान वापस करवाया। मगोत्रा ने कहा कि प्रशासन को रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए निर्धारित जोन बनाने चाहिए, ताकि उन्हें बार-बार परेशान न होना पड़े। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि दूसरे राज्यों से आकर अवैध रूप से रेहड़ी लगाने वालों पर कौन कार्रवाई करेगा।