गवर्नमेंट मेडिकल कालेज में शुक्रवार को आपातकालीन स्थिति में लाए गए एक मरीज की मौत के मामले में डाकटरों की अनुपस्थिति और लापरवाही का आरोप लगाते हुए शनिवार को व्यापार मंडल ने बस स्टैंड पर स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू का पुतला जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।