हर साल की तरह इस साल भी आदर्श कालोनी में जय बाबा लाल दयाल जी के 671वे जन्मदिवस को लेकर जोर-शोर से तैयारियां हो रही हैं। शहर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति के सदस्य सुरिंदर अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पहला हवन 19 तारीख को किया जाएगा। वहीं 20 तारीख को बाबा जी के जन्मदिवस के मौके पर सुबह विशेष हवन किया जाएगा, जिसके बाद भंडारे का आयोजन होगा।