ऑल जम्मू कश्मीर डेली वेजर्स संघर्ष समिति के बैनर तले न्यूनतम मजदूरी अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का आयोजन शहीद सिंह पार्क में समिति के अध्यक्ष सनी कांत चिब की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में चौकीदार, नंबरदार, आशा कार्यकर्ता, मिड-डे-मील कुक तथा विभिन्न विभागों में कार्यरत अस्थायी कर्मियों ने भाग लिया।