शहीद इंस्पेक्टर कमल शर्मा मेमोरियल बॉयज मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर में अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें डीसीपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे उधमपुर-रामबन जतिंदर सिंह बतोर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके साथ कॉलेज प्रिंसिपल मनोज कुमार जड, वाइस प्रिंसिपल भारत भूषण भी मौजूद थे। कार्यक्रम में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने सहित जीवन में समाचार पत्र के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।