रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लेह में बीआरओ द्वारा निर्मित परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सीमा क्षेत्रों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकार की लगातार कोशिश है कि लद्दाख सहित सभी सीमा क्षेत्रों में संचार और कनेक्टिविटी मजबूत हो। राजनाथ सिंह ने बीआरओ की कार्यक्षमता की भी प्रशंसा की और कहा कि सीमा क्षेत्रों में बनाए गए सड़क, पुल और सुरंगें केवल कनेक्टिविटी के साधन नहीं, बल्कि सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, आपदा प्रबंधन और सैनिकों की गतिशीलता के लिए जीवनरेखा हैं। उन्होंने श्योक सुरंग का उदाहरण देते हुए इसे सीमा सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।