मेरी माटी मेरा देश के तहत राजोरी में जिला आयुक्त विकास कुंडल के नेतृत्व में देशभक्ति का कार्यक्रम करवाया गया। इसमें बीडीसी राजोरी दरबार चौधरी सहित सीआरपीएफ और बीएसएफ के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने देशभक्तिपूर्ण गीत सुनाए। जिला विकास आयुक्त ने आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता सैनानियों की कहानियों और संघर्षों से जुड़ने का आग्रह किया।