कठुआ जिले के पहाड़ी सब-डिवीजन बनी में बनी–भंडार सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सिती गांव से भंडार गांव जा रही एक बारात की कार भंडार के निकट अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।