सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर कठुआ की जिला पुलिस लाइंस में सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष परेड आयोजित की गई। इस मौके पर जिलेभर के सरकारी कार्यालयों और पुलिस थानों में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई, जबकि शाम पांच बजे प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया जाना है।