कठुआ शहर में जाम की समस्या को हल करने के लिए रेहड़ी-फड़ी वालों को उपयुक्त जगह उपलब्ध दिलाई जाएगी। इसके लिए पुरानी सब्जी मंडी को स्मार्ट वेंडिंग जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर कुल 91 विक्रेता फल-सब्जी बेच सकेंगे। शुक्रवार को जिला उपायुक्त ने दौरा स्थिति का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।