कठुआ में ईद के मौके पर ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हजारों की संख्या में लोग ईद की नमाज में शामिल हुए। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। पूरे क्षेत्र में उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।