केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हीरानगर के सीमावर्ती गांव चकरा में जम्मू-कश्मीर बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया, जिससे स्थानीय लोगों को बैंकिंग सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इसके बाद उन्होंने चकरा के हाई सेकेंडरी स्कूल में जनता दरबार आयोजित कर सीमावर्ती और आसपास के क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं सुनीं।