कठुआ में भारतीय मजदूर संघ की ओर से केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार की कथित श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने न्यूनतम वेतन बढ़ाने, ईपीएफ और ईएसआई की सीमा बढ़ाने, आंगनवाड़ी, आशा, मिड-डे मील और एनएचएम कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी समेत कई मांगें उठाईं। संगठन ने कठुआ शहर में ईएसआई अस्पताल बनाने और आउटसोर्स कर्मचारियों के रोजगार को सुरक्षित करने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।