उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भारत पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव करोल कृष्णा में पहुंचे। यहां वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दूसरे चरण के तहत चिन्हित कठुआ जिले के छह गांव में विकास कार्यों की शुरूआत भी करवाई। इन गांव में बोबिया, कडियाला, गजनाल, करोल कृष्णा, रठुआ और गुज्जर चक शामिल हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि भारत के विकास की कहानी लिखी जाती है तो उसका पहला अध्याय इन्हीं के जैसे सीमावर्ती गांव से शुरू होना चाहिए। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के सीमावर्ती गांव के बेहतर विकास के प्रयत्न लगातार जारी हैं। उपराज्यपाल ने कार्यक्रम के दौरान एसपीओ नियुक्ति पत्र भी सौंपे।