मोबाइल नेटवर्क की समस्या से हम सब दो चार होते हैं पर, मोबाइल नेटवर्क न मिलने की समस्या जब किसी मंत्री को होती है तब देखिए क्या होता है। पेड़ से सीढ़ी को टिकाए और उसपर चढ़े ये हैं मिनिस्टर ऑफ स्टेट फाइनेंस अर्जुन राम मेघवाल। अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान के बीकानेर में ढोलिया गांव में लोगों से मिलने पहुंचे थे कि तभी उन्हें एक जरूरी कॉल करने की याद आई पर इलाके में मोबाइल नेटवर्क की किल्लत थी। मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसका हल निकालते हुए गांव से सीढ़ी मंगवाई और उसे पेड़ से टिका कर उसपर चढ़ गए और फिर अपनी जरूरी बात को मोबाइल फोन से पूरा किया।