उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सख्त तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य की कानून व्यवस्था के हाल को चुनावी मुद्दा बनाने वाले योगी ने पुलिस को कड़ा संदेश देने की कड़ी में लखनऊ के हजरतगंज थाने का दौरा किया और अपराधियों पर तेजी से कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए।