जिला अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी शनिवार को अचानक चर्चा का केंद्र बन गई जब एक महिला ने अपने पुलिसकर्मी पति को कथित प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस चौकी के भीतर ही मारपीट तक की नौबत आ गई और बाद में दोनों पक्षों को कोतवाली भेजना पड़ा।