फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजेगी कांग्रेस?

Fri, 09 Jun 2023 05:25 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति। प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा फैसला लेने वाली कांग्रेस? कहा जा रहा है कि, लोकसभा चुनावों और उससे पहले कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। इस बीच, अब यह सवाल उठने लगा है कि, क्या लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी? क्या राज्यसभा भेजी जाएंगी प्रियंका गांधी? ख़बरों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के रास्ते राज्यसभा भेजी जा सकती हैं प्रियंका गांधी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेज सकती है।

तो ऐसे में आइए अब हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताते है कि, अगर प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा जाएगा तो अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस की तरफ से कौन चुनाव लड़ेगा? क्या सोनिया गांधी एक बार फिर से रायबरेली से लड़ेंगी चुनाव? क्या अमेठी और रायबरेली से गांधी परिवार का ही कोई सदस्य लड़ेगा लोकसभा का चुनाव?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें