गोवा एक ऐसा राज्य है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाक का बाल बन चुके अरविंद केजरीवाल ने भी दांव लगा रखा है। गोवा में बीजेपी सरकार के मुखिया हैं लक्ष्मीकांत पारसेकर, जो मनोहर पर्रिकर के रक्षा मंत्री बनने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। आम आदमी पार्टी भी दावा कर रही है कि वो राज्य में बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है।