पहाड़ों से लेकर मैदानों तक पूरे देश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और उत्तराखंड तक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पिछले दो दिनों में राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर से सटे शहरों में भी अच्छी बारिश देखने को मिली है। दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी तक भर गया है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो यहां आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के आनंद विहार, दक्षिणी इलाके, पीतमपुरा, लक्ष्मीनगर, रोहिणी, उत्तरी दिल्ली में सामान्य स्तर की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में तापमान में भी गिरावट की उम्मीद है। दिल्ली के लोगों को आज की बारिश के बाद उमस से राहत मिल सकती भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों तक देश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले 4 दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है. जिसमें 31 जुलाई को पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा अगले 7 दिनों तक जारी रहने की संभावना है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 31 से 4 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है और अगले 2 से 3 दिनों में इसके आस-पास के मैदानों में भी भारी बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे पूर्वी राजस्थान पर निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव के चलते पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तरी गुजरात से लगे दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर मध्यम से तीव्र संवहनीय बादल देखे जा रहे हैं. आईएमडी ने सैटेलाइट से इसकी तस्वीर भी ली है.
31जुलाई को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 1 और 4 अगस्त को बहुत भारी वर्षा हो सकती है. 31 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. 31जुलाई से 3 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में कुछ स्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. 1 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में भारी वर्षा हो सकती है. 31 जुलाई को कोंकण, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 31 जुलाई से 3 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.
31 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 31 जुलाई से 3 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें ज्यादातर पश्चिमी यूपी के जिले शामिल हैं। झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, उरई और आगरा में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बदांयू, बरेली, हरदोई, उन्नाव, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कानपुर, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुर, इटावा, फिरोजाबाद, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, बुलंदशहर, संभल और हापुड़ समेत आसपास की जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।