फर्रुखाबाद के चार गांव, नबाबगंज, मेरापुर मोहम्मदाबाद, जहानगंज और करीमगंज सऊदिया में तकरीबन महीने भर से एक जंगली सूअर का आंतक था। इस जंगली सूअर को गांववालों ने खुद ही घात लगाकर मार गिराया। करीमगंज सऊदिया गावं में इस सूअर ने चार लोगों को लहूलुहान कर दिया था।