कानपुर की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस की दबंगई की घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। हुआ ये कि माल रोड पर नो पार्किंग जोन में खड़ी एक बाइक को उठाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के सिपाही आए तो बाइक सवार उसे हटाने लगा लेकिन ट्रैफिक कॉन्स्टेबल और क्रेन के कर्मचारी नहीं माने और बाइक को टो करके ले जाने लगे। बाइक सवार ने भी जिद नहीं छोड़ी और हेलमेट पहन कर बाइक पर बैठा रहा। क्रेन ड्राइवर तेजी से क्रेन को दौड़ाता रहा बाइक सवार की जान खतरे में पड़ी रही। इन तस्वीरों को जिसने भी देखा उसने ये सवाल जरूर उठाया कि अगर कहीं बाइक सवार चलती क्रेन से गिर पड़ता तो हादसे की जिम्मेदारी किसकी होती?