झाँसी में पटरियों को दुरुस्त करने में जुटे क़रीब 500 ट्रैकमैन अपने लिए की गई भोजन व्यवस्था को लेकर नाराज़ दिखे। दरअस्ल ये ट्र्रैकमैन पुखरायां रेल हादसे के बाद पटरियों को दुरुस्त करने में लगे हुए थे लेकिन इन लोगों के लिए तीन दिन से भोजन का इन्तिजाम नहीं हुआ। गुस्साए ट्रैकमैन ने बुधवार सुबह से काम बंद किया।