शुक्रवार को शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड पर से एयर इंडिया ने अपना प्रतिबंध हटाया। लेकिन इसी दिन, एक और सांसद के साथ एयर इंडिया के स्टाफ की फिर से बहस हो गई। इस बार भी मामला सीट की फेर बदल को लेकर हुआ। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस की सांसद डोला सेन की वजह से एयर इंडिया की फ्लाइट आधे घंटे तक रोकनी पड़ी।