राजधानी लखनऊ में शहीद पथ पर तीन ट्रक एक दूसरे से आपस में भिड़ गए । ये वाकया गुरुवार रात करीब 1 बजे के आस-पास का है । हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक में आग लग गई । बताया जा रहा था कि इस रास्ते पर घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी । हालांकि जिस ट्रक में आग लगी थी, उस पर समय रहते काबू पा लिया गया ।