साल 2015 में इंडियन साइंस कांग्रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनव वर्मा नाम के एक युवा की उसके आविष्कार के लिए जमकर प्रशंसा की। ये अभिनव वर्मा अब नकली नई करेंसी छापने के आरोप में पंजाब पुलिस की कस्टडी में है। पुलिस ने उसे दो हजार के नए करेंसी नोट के जखीरे के साथ पकड़ा, जिसकी कीमत 42 लाख रुपये बताई जा रही है। अभिनव के साथ पुलिस ने उसकी कजिन विशाखा और लुधियाना के प्रॉपर्टी डीलर सुमन नागपाल को भी गिरफ्तार किया है। ये दोनों पुराने हजार, पांच सौ के नौट नकली दो हजार के नोटों से बदल रहे थे और इस पर 30 फीसदी कमीशन भी ले रहे थे। मेक इन इंडिया अवार्डी अभिनव से जुड़े इस खुलासे के बाद पंजाब में सनसनी फैल गई।