तीन तलाक के मुद्दे पर छिड़े बहस के बीच हैरत कर देने वाला मामला कानपुर के बाबू पुरवा क्षेत्र से सामने आयी हैं। इलाहाबाद से बारात लेकर आये दूल्हे ने शादी में बाइक न मिलने पर शादी के एक घंटे बाद ही अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। वह भी बिदाई करने के बाद जब गाड़ी एक किलोमीटर दूर पहुची तब। बीच रास्ते में तलाक के बाद लड़की को गाड़ी से उतार दिया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लड़की पक्ष के लोग पहुंचे और दूल्हे व् उसके परिवार को घेरकर गेस्ट हाउस वापस लाए। घंटों चली पंचायत के बाद लड़के पक्ष ने तीन लाख रूपये लड़की पक्ष को देने की बात कही और लिखित में तलाक ले लिया।