हिंसा से जूझ रहे जम्मू कश्मीर के छात्रों की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो गया है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने अगले महीने पड़ने वाली सर्दियों से बचने के लिए नवंबर में ही परीक्षा कराने का फैसला किया है, कई छात्र समय पर परीक्षाओं की मांग कर रहे थे, तो कई का सवाल है कि जब पिछले चार महीने से पढ़ाई ही नहीं हो रही तो फिर बोर्ड परीक्षा कैसे ले सकता है?