फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में सरकारी एंबुलेंस सेवा का चौंकानेवाला सच आया सामने

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ मेरठ Updated Fri, 31 Mar 2017 07:37 AM IST

यूपी सरकार की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए एंबुलेंस सेवा प्रदान की जाती है ताकि इमरजेंसी में मरीजों का इलाज जल्द से जल्द हो सके। लेकिन ड्राइवरों का एक गिरोह लोगों की सेवा करने की बजाय पैसों की उगाही में जुटा है। जानकारी के मुताबिक ड्राइवरों के सिंडिकैंट का WhatsApp पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें चौंकानेवाला सच उजागर हुआ है। वे लोग खड़ी गाड़ी में जुगाड़ लगाकर मीटर चला लेते हैं और अपना पैसा बना लेते हैं। इस बात की जानकारी मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी इसे गंभीरता से लिया है और अमर उजाला संवाददाता के सामने गड़बड़ी की बात को स्वीकार भी किया है। उन्होंने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें