हमीरपुर में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित किया और मांग की कि, यौन शोषण के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार करने के लिए यूपी सरकार पर दबाव बनाया जाए। इस दौरान नारेबाजी और धरना प्रदर्शन भी हुआ।