कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रेप की घटनाओं को लेकर बीजेपी सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा दिया था लेकिन वो ये बताना भूल गए कि बेटियों को किससे बचाना है। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि बिहार में BJP विधायक ने रेप किया है। ऐसे में बेटियों को बीजेपी विधायकों से ही बचाना है।