कन्नौज में समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे । सम्मेलन की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले युवा नेता नवाब सिंह को दी गई । इस दौरान नवाब सिंह ने कहा कि एसपी अपनी सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी औऱ हमें पूरी उम्मीद है कि एक बार फिर पूरी ताकत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी ।