नोएडा के सेक्टर 73 में कुछ शरारती तत्वों ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का एक हाथ तोड़ दिया।इस बात का जब इलाके के लोगों को पता चला तो उन्होंने ने इसबात पर आपत्ति जताते हुए प्रदर्शन किया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मूर्ति को कपड़े से ढककर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।