जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को घाटी से पलायन कर चुके हजारों कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की मांग का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया। विपक्ष के नेता उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा से जम्मू और अन्य भारतीय राज्यों में रह रहे कश्मीरी पंडितों की घर वापसी को संभव बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित करने की मांग की। पीपुल्स डेमोकेट्रिक पार्टी के नेता अब्दुल रहमान वीरी ने प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।