फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Monsoon/Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Tue, 15 Jul 2025 04:28 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

राजधानी जयपुर में सोमवार देर शाम से शुरू हुई बारिश का दौर पूरी रात चला। खबर लिखे जाने तक मंगलवार सुबह भी हल्की वर्षा जारी है। वहीं सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में अत्यंत भारी बारिश ने बाढ़ का खतरा पैदा कर दिया। सबसे ज्यादा बारिश कोटा-पाली में दर्ज की गई। कोटा और पाली में बारिश के खतरे को देखते हुए आज स्कूलों में छुट्टी की गई है। बरसात के चलते हुए अलग-अलग हादसों में बीते 24 घंटों में 12 लोगों की जान भी चली गई। इसमें चित्तौड़गढ़ में 4, प्रतापगढ़ में 3, चूरू में 2, कोटा में 1, भरतपुर में 1 और पाली में 1 मौत हुई है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें