राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है. कांग्रेस पूरी कोशिश में है कि इस चुनाव से पहले पार्टी के दो बड़े नेता सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की रार को सुलझा दिया जाए ताकि चुनावी परिणाम पर किसी भी तरह की गुटबाजी या आपसी मतभेद का असर न पड़े ।