कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के जनवेदना सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी भर के कोसा। राहुल ने कांग्रेस के चुनाव चिह्न हाथ के सहारे बड़ा सियासी दांव खेलने की कोशिश की, उन्होंने कहा कि भगवान शिव से लेकर गुरु नानक और बुद्ध से लेकर महावीर तक हर किसी की तस्वीर में उन्हें कांग्रेस का हाथ दिखाई देता है और ये हाथ लोगों को डरो मत का संदेश देता है।