फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को मिला 'राम और हनुमान' का साथ

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 15 Oct 2022 02:03 PM IST

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु और केरल के बाद तीसरे राज्य कर्नाटक में है और 21 अक्टूबर तक राज्य में रहेगी। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसकी जमकर चर्चा भी हो रही हैं। यात्रा की शुरुआत से ही पार्टी नेताओ और कार्यकर्ताओ के साथ लोगों का हुजूम सड़को पर उतर आया। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ना केवल 20 से 25 किलोमीटर की रोज़ाना यात्रा कर रहे हैं बल्कि समाज में अलग-अलग वर्गों के लोगों से मिल जुल भी रहे हैं। राहुल के इस भारत जोड़ो यात्रा की मीडिया में भी खूब चर्चा हो रही हैं। राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। इस यात्रा में आए दिन कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जों खूब सुर्खियां बटोरती हैं। कर्नाटक के मरलाहल्ली गांव पहुंची इस यात्रा में राहुल गांधी के समर्थक भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान का भेष धारण करे उनके साथ पैदल चलते दिखाई दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें