कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद उनके लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, विवेक तनख्वाह और कपिल सिब्बल? कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि हमारी तरफ से अभिषेक मनु, सलमान खुर्शीद, विवेक तनख्वाह और कपिल सिब्बल सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील तैयार कर रहे हैं।