फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगला खाली करने से राहुल गांधी को मिल सकती है राहत! बस करना होगा यह काम

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 31 Mar 2023 12:33 PM IST

लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद अब सरकारी बंगला भी राहुल गांधी को खाली करना है। लोकसभा सदस्यता जाने के बाद लोकसभा हाउसिंग कमिटी ने भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 12 तुगलक रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस भेजा हुआ है, उन्हें इसके लिए 22 अप्रैल तक की इजाजत दी गई है। वहीं, राहुल गांधी ने भी कहा है कि, ‘पिछले चार कार्यकाल से लोकसभा सांसद के तौर पर जनता का दायित्व पूरा करते हुए यहां बिताए वक्त की मेरे पास खुशहाल यादें हैं, अपने अधिकारों के प्रति बिना किसी पूर्वाग्रह के मैं आपकी चिट्ठी में लिखी हुई बातों का पालन करूंगा।" लेकिन, ऐसा नहीं है कि राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करना ही पड़े। क्या आप जानते है राहुल गांधी को सुरक्षा कारणों से सरकारी बांग्ला खाली करने से राहत मिल सकती है। अगर राहुल गांधी चाहे तो उन्हें सरकारी बंगला नहीं खाली करना पड़ेगा... तो आइए हम बताते है, कैसे

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें