कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। कानपुर में पत्रकारों से बात करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन होने के नाते उनसे सभी 403 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम मांगे गए थे, जिसे उन्होंने भेज दिया है। अब सब कुछ पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश से लौटने के बाद तय होगा कि किसी से गठबंधन होगा या नहीं।