फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल से आतंकियों को भगाने वाला हथियारों के साथ गिरफ्तार

Mon, 28 Nov 2016 08:52 AM IST
आनंद प्रकाश, अमर उजाला/ शामली

नाभा जेल पर हमला कर एक आतंकी समेत छह कैदियों को भगाने वालों में से एक अपराधी को यूपी के कैराना से गिरफ्तार कर लिया गया है। कैराना में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर फार्च्यूनर से कूदकर भागने के बाद पीछा करके पुलिस ने इसको गिरफ्तार कर लिया। फार्च्यूनर से एसएलआर और बंदूक सहित कई अवैध हथियार रखे मिले। पकड़े गए युवक का नाम परमिंदर उर्फ पैद्दा बताया गया है। आईजी अजय आनंद ने नाभा जेल पर हमला करने वालों में परमिंदर के शामिल होने की पुष्टि की है। आईजी ने बताया कि आतंकी समेत सभी कैदी इस गाड़ी में फरार हुए थे। परमिंदर को पहले कैराना कोतवाली लाया गया था। जहां से उसे अज्ञात जगह पर ले जाया गया है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें