प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने प्रदेश में किसानों की खस्ता हालत पर प्रदेश की समाजवादी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह गरीबों, गांवों और किसानों के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी को पारिवारिक कलह से बाहर निकलकर किसानों के बारे में सोचने की नसिहत भी दी और जल्द से जल्द फसल बीमा योजना लाने की बात कही। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने यूपी सरकार पर मनरेगा का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया।