आगरा में पेट्रोल पंप पर चार दिनों से हो रही लगातार कार्रवाई के बाद जांच टीम ने एक घटतौली के मामले का खुलासा करने की बात कही। शुक्रवार को शहर में इंडियन ऑयल के दो पेट्रोल पंप पर छापे मारे गए। जहां संजय प्लेस में आज़ाद पेट्रोल पंप की मशीन में लगे कार्ड को सील कर जांच के लिए भेज दिया है। इस पर नाराज पेट्रोल पंप मालिक ने जांच टीम पर जबर्दस्ती फंसाने के आरोप लगाए।