बरेली में मिलावट कर पेट्रोल बेचने वालों के खिलाफ पेट्रोल कंपनियों ने कड़ा रुख अपना लिया है। कंपनियां पेट्रोल पंप पर अपनी मोबाइल लैब भेजकर पेट्रोल में मिलावट की जांच कर रही हैं और पेट्रोल में मिलावट मिलने पर तुरंत पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही हैं। अबतक बरेली में सात पेट्रोल पंप मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।