यूपी के गौतमबुद्धनगर के दादरी में सरकारी कामकाज की ऐसी पोल खुली की खबर दिखाते हुए हमारा गला सूख रहा है। हुआ ये कि, दादरी में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तपते दिन में जब तहसील दिवस पर पहुंचे फरयादियों को प्यास लगी तो, उनके पीने के लिए पानी का इंतेजाम ही नहीं था और जब पानी मिला तो, वो पानी, जिसे आग लगने की आपात स्थिति से निपटने के लिए स्टोर किया गया था।