जैसलमेर में 'ओरण' (देव वन) को बचाने के लिए चल रही 'ओरण बचाओ पदयात्रा' में उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी इस आंदोलन के समर्थन में उतर आए। भाटी ने पदयात्रा में शामिल होकर ग्रामीणों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने और ओरण की पवित्र भूमि को बचाने का संकल्प लिया है। सौर ऊर्जा प्लांटों और अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों का यह संघर्ष अब और भी तेज हो गया है।