नोटबंदी की वजह से आगरा में एक शख्स ने परेशान होकर खुद को गोली मार ली। आत्महत्या करनेवाले की बेटी ने बताया कि वो कई दिनों से बैंक की लाइन में लगे हुए थे लेकिन, नोटों की बदली न हो पाने से वो इतने परेशान हो गए कि खुद को गोली मार ली। नोटबंदी की वजह से अब तक करीब सौ लोगों की जान जा चुकी है। कई लोगों की मौत तो उस वक्त हो गई जब वो बैंक और एटीएम की कतार का हिस्सा थे।