तमिलनाडु में ओ पन्नीरसेल्वम और शशिकला के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को पन्नीरसेल्वम ने अपने समर्थकों से घर पर मुलाकात की तो वहीं शशिकला जयललिता की समाधि पर पहुंची और पुष्प चढ़ाए। अम्मा की समाधि पर शशिकला भावुक दिखीं। शशिकला ने गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया तो वहीं, पन्नीरसेल्वम ने कहा कि धर्म की ही जीत होगी। वहीं दिन भर चले घटनाक्रम में गवर्नर सी विद्याराव ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।